Press "Enter" to skip to content

बैग को ब्लेड से काटकर 48 हजार निकाले, CCTV में कैद बारदात / Shivpuri News

शिवपुरी के भौंती में समूह संचालिका का बैग काटकर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए निकाल लिए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फरियादी ने इसकी शिकायत भौंती थाने में दर्ज कराई है।

भौंती थाना क्षेत्र के दरगंवा की रहने वाली मुन्नी बाई 40 साल ने ने बताया कि मैं गोढ बावा स्व: सहायता समूह की संचालिका हूं। बुधवार दोपहर 12 बजे मैंने सेंट्रल बैंक शाखा भौंती के गोढ बावा स्व: सहायता समूह के खाते में से 49 हजार रुपए निकालकर बैंक के बाहर बैठी थीं, जिसमें से मैंने 500 रुपए अपने पति को जेब में रखने के लिए दिए थे, बाकी के 48 हजार 500 रुपए बैग में रख लिए थे। मैं और मेरा पति कुछ देर के लिए बैंक के बाहर बैठ गए थे।

इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मेरे बैग को ब्लेड से काटकर उसमें 48 हजार 500 रुपए निकाल लिए। इसके बाद मैंने खोजबीन की, लेकिन चोर और पैसों का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करवाया तो उसमें दिखाई दिया कि दो चोर बैग को काटकर उसमें से पैसे निकाल रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!