शिवपुरी: जिले के नरवर जनपद की ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में अचानक एक खतरनाक विशालकाय 20 फीट से 21 फीट तक की लंबाई का अजगर निकल आया। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद सर्प मित्र द्वारा अजगर को सुरक्षित घगोर जंगल में छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर ग्राम काली पहाड़ी के एक खेत में कुछ ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को देखा गया। अजगर खेत में एक बकरे को जकड़े बैठा हुआ था। जिसे देख ग्रामीण भयभीत हो गए। अजगर बकरे को निगलने की फिराक में था। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में इसकी सूचना नरवर के स्नेक सेवर सलमान पठान को दी गई। सलमान तुरंत गांव पहुंचे लेकिन तब तक बकरे की मौत हो चुकी थी। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खतरनाक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया इतना बड़ा अजगर आसानी के साथ 12 साल के बच्चे को निकल सकता है। सांप की लंबाई 20 से 21 फीट तक की है। गांव वालों ने इतना बड़ा सांप पहली बार देखा, और घबराकर कहने लगे कि गांव में एनाकोंडा सांप निकल आया। सांप के पकड़े जाने पर पूरे गांव ने राहत की सांस ली और पठान को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद सर्प मित्र अजगर को अपने साथ ले गए और उसे घनघोर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

काली पहाड़ी गांव में बकरे को जकड़े बैठा दिखा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment