शिवपुरी: नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया के तहत सिद्धेश्वर बाणगंगा मेले का समापन 30 मई को समापन कर दिया है। लेकिन ठेकेदार मेला आगे बढ़ाने की मांग कर रहा है। अब गुरुवार को बिजली कंपनी ने भी मेले की लाइट काट दी है। दरअसल ठेकेदार ने समय सीमा में ठेका शर्तों का पालन नहीं किया। मेला रंगमंच पर 10 कार्यक्रम कराने थे, जिनमें से तीन ही कार्यक्रम हो पाए। इसलिए नगर पालिका मेले की समय सीमा आगे नहीं बढ़ा रही है।
जानकारी के मुताबिक सिद्धेश्वर बाणगंगा मेले का ठेका इस साल कृष्णा इंटरप्राइजेज को दिया गया है। 17 अप्रैल को अनुबंध करके 26 को नगर पालिका अध्यक्ष ने मेले का शुभारंभ किया था। ठेकेदार को मेला लगाने की समय सीमा 30 मई तय कर दी थी। अनुबंध के तहत ठेकेदार को मेला रंगमंच पर दस कार्यक्रम कराने थे। लेकिन मेला समाप्ति की ओर आते-आते कार्यक्रम नहीं हुए तो आनन फानन में नगर पालिका ने कार्रवाई के लिए नोटशीट चला दी।
ठेकेदार ने शुरूआत में मेले की शुरूआत के दिन सुंदरकांड कराया था, कार्रवाई होती देख आनन फानन में दो और कार्यक्रम लोकगीत व कवि सम्मेलन आयोजित करा दिया। इसके बाद अन्य कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। इसलिए नगर पालिका ने 30 मई के बाद मेला लगाने की तारीख आगे नहीं बढ़ाई है।
ठेकेदार ने 3 जून व 10 जून को दो और कार्यक्रम तय किए
नगर पालिका से ठेकेदार का 30 मई तक मेला लगाने का अनुबंध हुआ है। तय तारीख तक कार्यक्रम नहीं कराए। अब ठेकेदार 3 जून और 10 मई को कार्यक्रम कराने की बात कह रहा है। कुल दस कार्यक्रम कराए जाना थे, दो और कार्यक्रम भी होते हैं तो गिनती में कुल पांच ही कार्यक्रम हो पाएंगे। अनुबंध के तहत अन्य शर्तों का भी ठेकेदार द्वारा पालन नहीं किया गया।
शाम 4 बजे लाइट काट दी
30 मई तक मेले में बिजली सप्लाई के लिए कहा गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हमने गुरुवार की शाम 4 बजे लाइट काट दी है। मेले आगे बढ़ेगा या नहीं, इससे हमें कुछ पता नहीं है।
– इंद्रपाल सिंह, एई, बिजली कंपनी शिवपुरी
तय तारीख पर किया समापन
सिद्धेश्वर बाणगंगा मेला 30 मई तक लगना था, जिसका तय तारीख पर समापन हो गया है। मेले की तारीख आगे नहीं बढ़ाई है। कंपनी वालों को भी लाइट काटने की कह चुके हैं। जो कार्यक्रम नहीं कराए हैं, उसकी राशि नगर पालिका में जमा है।
– केशव सिंह सगर , सीएमओ, नपा
जनरेटर चलाकर मेला लगाएंगे
पांच कार्यक्रम में से तीन करा दिए हैं, दो और बचे हैं जिनमें एक 3 जून व दूसरा 10 जून को होना है। हम कार्यक्रम का पैसा दे चुके हैं। शर्तों में मेला आगे बढ़ाने का प्रावधान है। मेला ठेका महंगा लिया है। लाइट कटने पर हम जनरेटर चलाकर मेला लगाएंगे। – भागचंद शिवहरे, मेला ठेकेदार

ठेकेदार ने कार्यक्रम नहीं कराए तो नगर पालिका ने मेले की अवधि नहीं बढ़ाई, बिजली काटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News





Be First to Comment