शिवपुरी: गरीबो को बांटा जाने वाला करीब 15 लाख रुपए का राशन डकारने वाले उचित मूल्य की दुकान के प्रबंधक और विक्रेता पर गोवर्धन थाना पुलिस ने 420सी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इसकी शिकायत गुरुवार की शाम प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी डीएस दांगी द्वारा गोवर्धन थाने में दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम धोरिया की शासकीय उचित मूल्य की दुकान (0501054) कि कई शिकायतें राशन का वितरण करने को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी। शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन ओम नमः शिवाय महिला बहू. सहकारी संस्था धोरिया द्वारा किया जा रहा था। इस संबंध में संस्था के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे जिसका जवाब नहीं दिया गया था।
11 मई 2023 को अनुविभागीय अधिकारी पोहरी के द्वारा आदेश जारी कर धोरिया गांव की उचित मूल्य की दुकान को ओम नमः शिवाय महिला बहू सहकारी संस्था धोरिया से हटाकर महिला बहू सहकारी संस्था सेगाड़ा को सौंप दिया गया था।
15 लाख का मिला राशन कम –
महिला बहू सहकारी संस्था सेगाडा द्वारा पीओएस मशीन में प्रदर्शित ऑनलाइन स्टॉप में भारी कमी के बारे में एक पत्र लिखकर सूचना दी थी। पीओएस मशीन में ऑनलाइन 21244 किलोग्राम गेंहू, 26446 किलोग्राम फ़र्टिफाइड चावल, 7928 किलोग्राम चावल, 300 किलोग्राम नमक, 81 किलोग्राम शक्कर, 6240 किलोग्राम एमडीएम गेहूं, 420 किलोग्राम एमडीएम चावल एवं 763 किलोग्राम फर्टिफाइट चावल दर्ज था लेकिन ये सारा राशन दुकान के स्टॉक में नहीं था। राशन की कीमत 15 लाख 85 हजार 285 आंकी गई थीं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा राशन की दुकान का भौतिक सत्यापन भी किया गया था जिसमें राशन की दुकान में राशन उपलब्ध नहीं मिला। इसका एक प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम पोहरी और जिला कलेक्टर को सौंपा गया था। इसके बाद प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी डीएस दांगी के द्वारा गोवर्धन थाने में ओम नमः शिवाय महिला बहू सहकारी संस्था धोरिया के प्रबंधक और विक्रेता के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
गोवर्धन थाना पुलिस ने ओम नमः शिवाय महिलाओं बहू सहकारी संस्था धोरिया के प्रबंधक बनवारी लाल शर्मा एवं विक्रेता विनोद शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

15 लाख रुपए का राशन डकारने वाले प्रबंधक और विक्रेता पर 420सी की धाराओं में मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment