Press "Enter" to skip to content

सुसाइड के बाद परिजनों का हंगामा, बिना पीएम कराए ले गए शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में एक युवक के सुसाइड के बाद आज जमकर बवाल हुआ। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इधर, डॉक्टर का कहना था कि युवक को परिजन मृत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। मौके पर मामले को रफादफा करने पहुंची देहात थाना पुलिस को मृतक के परिजनों ने जमकर खरी-खोटी सुना दी। भीड़ में मौजूद लोगों ने कालोनी में न आने तक की धमकी दे दी।


मौके पर पहुंचे देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने गुस्साएं परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने और मृतक के शव को हंगामा करते हुए अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के महलसराय के रहने वाले 21 साल के भरत आदिवासी पुत्र रंजीत आदिवासी ने आज सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। परिजन भरत को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे थे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने भरत को ब्रॉडगेट घोषित कर दिया था लेकिन परिजन इस बात से सहमत नहीं हुए परिजनों ने अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए और हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अगर अस्पताल में भरत का सही से उपचार होता तो उसकी जान बच भी सकती थी।

भरत की मौत के बाद भड़के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देखा थाना पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी लेकिन परिजन लगातार हंगामा करते रहे। इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा लेकिन परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए और उन्होंने हंगामे को तेज कर दिया।

बताया गया है कि महलसराय में बीती रात किसी आदिवासी युवक की शादी थी, जहां आदिवासियों के साथ-साथ भरत ने जमकर शराब पी थी। यही वजह रही कि आज सुबह शराब के नशे में कुछ आदिवासी युवक अस्पताल में पहुंच गए थे, उन लोगों ने हंगामा कर दिया था। परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं थे। इधर, पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर भड़के परिजनों ने फिर एक बार अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद भी परिजन मृतक के शव को अपने साथ ले गए।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि डॉक्टरों के अनुसार भरत को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद परिजन भड़क गए थे, साथ ही परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने को मना कर दिया था। समझाईश के बाद भी मृतक के परिजन नहीं समझे और वह शव को अपने साथ ले गए। पुलिस ने अब पंचनामा बनाकर आगे की कार्यवाही को पूरा किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!