Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार में मारी ट्रैक्टर ने टक्कर, पहिया महिला के ऊपर चढ़ने से पहले थमा / Shivpuri News

शिवपुरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर पार्क के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर से गुजरने से पहले थम गया, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। घायल महिला को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना मंगलवार रात करीब साढ़े बजे की है, जहां मनियर बीज भंडार के पास के रहने वाला नंदलाल शाक्य अपनी बेटी शिवन्या को दबाई दिलाने अपनी पत्नी गुड्डी बाई के साथ बाईक पर सवार हो कर जा रहा था जब वह मनियर पार्क के पास होकर गुजर रहा था इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठी महिला ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं, बेटी शिवन्या को मामूली चोटें आई हैं, इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला गुड्डी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। गनीमत रही कि महिला के ऊपर से ट्रेक्टर का पहिया गुजरने से पहले थम गया, नहीं तो बढ़ा हादसा भी हो सकता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!