Press "Enter" to skip to content

2 कार आपस में भिड़ीं, 9 लोग घायल: नरसिंहगढ़ से रतनगढ़ मंदिर जा रहा था परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर पिछोर दिनारा मार्ग पर दो कारों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ के तेंदूखेड़ा तहसील का रहने वाला एक परिवार इको कार में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहा था।


इसी दौरान आज दोपहर करीब तीन बजे दिनारा-पिछोर मार्ग पर छितीपुर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही एक अर्टिगा कार ने ईको कार में जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे के बाद अर्टिगा कार में सवार लोग कार को छोड़कर भाग गए। बताया गया है कि अर्टिगा में बाराती सवार थे जो अपने घर पिछोर अछरौनी वापस लौट रहे थे। हादसा छितीपुर गांव के बस स्टैंड पर हुआ था। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला इसके बाद घायलों को दिनारा थाना पुलिस के वाहन सहित एक अन्य निजी वाहन से झांसी के जिला अस्पताल भेजा।

जगदीश सोनी उम्र 65 वर्ष, जमुना बाई उम्र 60 वर्ष, नरेंद्र सोनी उम्र 34 वर्ष, प्रियंका सोनी उम्र 29 वर्ष, सीनू सोनी उम्र 30 वर्ष, रमेश सोनी उम्र 36 वर्ष, लालजी प्रसाद और एक 6 साल का मासूम रुद्र सोनी इस हादसे में घायल हुआ है। सभी नरसिंहगढ़ के तेंदूखेड़ा के रहने वाले हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!