शिवपुरी: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंगलवार को जिले के एमपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड में स्टेट व जिले में टॉपर रहे 30 छात्र छात्राओं का सम्मान करेंगी। इस दौरान जिला उत्कृष्ट विद्यालय में दोपहर 2 बजे से हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के मेधावी छात्रों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश की टॉप टेन सूची में आए 8 छात्र-छात्राओं सहित जिले के 8 टॉपर सहित 16 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
खास बात यह है कि एमपी बोर्ड के इन मेधावी विद्यार्थियों सहित जिले में सीबीएसई बोर्ड के 14 छात्र छात्राओं सहित कुल 30 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने बताया कि भोपाल के रविंद्र भवन में प्रदेश की टॉप टेन सूची में जिले के 8 टॉपर विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को सम्मानित हुअा वहीं एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह जिला स्तर पर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को आयोजित किया जाएगा। वहीं जिले में सीबीएसई बोर्ड के उन 14 टॉपर छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
जिला प्रशिक्षण प्रभारी वत्सराज राठौड़ ने बताया उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को जिन टॉपर छात्रों का सम्मान हाेगा उनमें 12वीं में 5वें स्थान पर रही अंजली राठौर व 10वें स्थान पर रहे शिवम गुप्ता शामिल हैं। इसके साथ 10वीं में प्रदेश में 8वें स्थान पर रहे शुभम गुप्ता व अंश गर्ग, 9वें स्थान पर परी गर्ग व आदित्य जाटव तथा 10वें स्थान पर रहे विवेक दांगी व निखिल जाटव का सम्मान होगा। इसी तरह जिले के टॉपरों में पहले स्थान पर 12वीं में राज महादुले, दूसरे स्थान पर स्नेहा लोधी व मेघा साहू तथा तीसरे स्थान पर हर्षित अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।

स्टेट व जिला टॉपर 30 मेधावी छात्रों को मंत्री यशोधरा राजे करेंगी सम्मानित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment