शिवपुरी: हमारी दोनों बेटियां सयानी हो गई थीं। छोटी की शादी के लिए डॉक्टर लड़का मिल गया है। वह डॉक्टर पिता के साथ प्रेक्टिस करता है। बड़ी की शादी के लिए भी रिश्ता जो आया वह भी तय हो गया। दोनों की अलग-अलग शादी करता तो बहुत खर्च होता लेकिन ईश्वर की ऐसी कृपा रही और समाज के लोगों की ऐसी समझाइश रही कि दोनों बेटियों के हाथ पीले करने के लिए ब्राह्मण समाज के विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन कराया।
वर पक्ष की सहमति भी मिल गई और अब एक साथ दोनों बेटियों को जीवन साथी मिल गए और मुझे भी अपनी दोनों भुजाओं की तरह दो दामाद मिले जो अब मेरे बेटे की तरह रहेंगें। हमारे जीवन में तो यह सम्मेलन खुशियों की सौगात लेकर आया है जिसने एक साथ मुझे और परिवार को दो-दो खुशियां साथ दे दीं। यह बात प्रीति और जूली निवासी पिपरसमां के पिता ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कही। दरअसल शहर के गांधी पार्क मैदान में ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सोमवार रात किया गया। जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने वर पक्ष से 31 हजार और वधु पक्ष से 30 हजार रुपए पंजीयन के लिए।
जिसमें वर-वधु दोनों पक्षों के लिए सारी व्यवस्थाएं विवाह सम्मेलन के आयोजक सदस्यों की और से दी गई। जिसमें दोनों पक्षों के मेहमान के साथ उनके नाते रिश्तेदारों को उत्कृष्ट भोजन की व्यवस्था, टेंट, लाइट, कुर्सी, मंच और ढेर सारे उपहार जो घर गृहस्थी संचालन के लिए अनिवार्य माने जाते हैं वह दोनों पक्षों को दिए गए। आयोजन समिति के राजेंद्र पिपलौदा, महावीर मुदगल, राजेंद्र दुबे खजूरी ने बताया कि अतिथियों के रूप में कौशल विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास, सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

एक साथ दो बेटियों के लिए वर मिले तो पिता ने कहा- मुझे दो भुजाएं मिल गईं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment