शिवपुरी: मौसम बार-बार खराब रहने इस बार गर्मी का असर कम रहा। इस बार 25 मई से शुरू हुए नौतपे भी तपने की बजाय ठंडे हैं। नौतपे का पांचवां दिन भी नहीं तपा। रविवार की तरह सोमवार को भी बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले चार दिन भी तापमान बढ़ने के आसार नहीं है। क्योंकि सोमवार को नया पश्चिमी बन गया है जिससे 30 और 31 मई को फिर से बारिश के आसार हैं।
मई के 29 दिनों में अधिकतम तापमान 16 दिन 40 डिग्री सेल्सियस पार रहा। जबकि 13 दिन तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम को देखते हुए मई के अगले 2 दिन भी तापमान बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 1 से 8 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। फिर 9 मई से लगातार पारा 40 डिग्री पार रहा जो नौतपे के पहले ही दिन 25 मई को 40 डिग्री से फिर नीचे चला गया।
जानकारी के मुताबिक 1 मई को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था और 8 मई को 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फिर 9 मई को पारा 40 डिग्री पार चला गया और लगातार 24 मई तक पारा चढ़ा रहा। 24 मई को अधिकतम पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 मई की रात आंधी व बूंदाबांदी के कारण 25 मई को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उसके बाद पारा लगातार नीचे चल रहा है।
बारिश के बाद न्यूनतम पारा भी 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आया
शिवपुरी शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस था। रविवार की सुबह बारिश व दिन भर बादल छाए रहे। वातावरण में ठंडक रही और रात में बादल छंट गए। इस कारण 24 घंटे में न्यूनतम पारा भी 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।
मार्च में फसलें खराब, अप्रैल में भी 8 दिन गर्मियां रहीं, 72.4 मिमी बारिश
मौसम फिर खराब हुआ और तापमान 40 डिग्री के नीचे चला गया। यानी अप्रैल में 22 दिन गर्मी नहीं पड़ी। बता दें कि 1 मार्च से 29 मई तक शिवपुरी जिले में सामान्य बारिश 15.2 मिमी की जगह 72.4 मिमी हो गई है।

नोतपा का पांचवा दिन: नए पश्चिमी विक्षोभ से आज व कल होगी बारिश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment