Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर सोमवार शाम 6 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बदरवास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सरदार सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बामोर अपने तिलातीलि मार्ग पर बने घर से कृष्णा गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में सम्मिलित होने बाइक पर सवार होकर निकले थे। जहां तिलातीलि मार्ग से जैसे ही वह फोरलेन हाइवे पर चढ़े। इसी दौरान गुना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सरदार सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सरदार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!