शिवपुरी: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी कबीर चौराहे पर सरकारी रास्ते पर पार्षद मट्टू खटीक ने कब्जा कर लिया है. वही रास्ते में आने वाले आगे के चबूतरे और टीनशेड को भी तोड़ दिया है. ऐसी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है.
जानकारी के अनुसार मालती शाक्य पत्नी राजेश शाक्य निवासी संजय कॉलोनी कबीर चौराहा खटीक धर्मशाला के पास ने एसपी को दिए आवेदन बताया कि उसके घर के आगे वर्षों पुराना सरकारी रास्ता आने-जाने का लगभग 20 फुट का बना हुआ था. जहां से आसपास के लोग निकलते थे. जिस पर खटीक समाज के राजू खटीक, मट्टू खटीक वार्ड पार्षद नंबर 35, मूलचंद खटीक सहित अन्य समाज के लोगों ने राजनीतिक दवाव के चलते रास्ते को बंद कर दिया है. वहीं घर के आगे चबूतरे और टीशर्ट लगी हुई थी वह भी तोड़ दिए हैं. और जब इसका विरोध किया गया तो धमकी देते हैं. महिला ने बताया की सभी पर एक सामान कार्रवाई होना चाहिए, सभी के अतिक्रमण हटना चाहिए.
महिला ने बताया कि 24 मई 2023 को जब मजदूरी करने गई थी. तभी घर पर बच्चे और पति थे तभी राजू खटीक उक्त नगर पालिका प्रशासन के लोगों को लेकर पहुंचे और चबूतरे टीनशेड को तोड़ दिए घर के आगे अशोक का पेड़, बबूल एवं फलदार वृक्ष थे उन्हें भी नष्ट कर दिया गया. इसके बाद आज एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है.

पार्षद मट्टू खटीक ने किया रास्ता बंद, चबूतरा और टीन शेड तोड़ने का आरोप, झाड़ू पौछा का काम करती हैं महिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment