Press "Enter" to skip to content

BF ने फोटो वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी, इसलिए जिंदगी से जंग हार वैठी पूनम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक महीने पहले 27 अप्रैल की रात एक 19 साल युवती पूनम चिड़ार ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के परिजनों के बयानों के आधार पर दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया गया था पूनम ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड कर लिया था। जिस रात युवती ने सुसाइड किया था उसी रात से उसका प्रेमी अमित चिड़ार भी लापता हो गया था। पूनम चंदेल के परिजनों ने अमित चिड़ार पर बेटी पर शादी करने का दवाब बनाने के आरोप लगाए थे।

साथ ही शादी न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की भी धमकी देने के आरोप लगाए। इधर अमित चिड़ार के परिजनों ने अप्रैल माह में अमित के लापता होने की शिकायत आमोला थाने में दर्ज कराई थी। पूनम के परिजनों पर अमित को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!