Press "Enter" to skip to content

ननिहाल आए 12 साल का बच्चे की महुअर नदी में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जनपद के ग्राम जुझाई में नाना के घर आए 12 साल के मासूम की महुअर नदी में डूबने से मौत हो गई। ननिहाल आया मासूम अपने मामा के बेटे के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त गहने पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक भोला (12) पुत्र कल्लू वंशकार निवासी ग्राम रोनीजा 24 मई को अपने नाना के गांव जुझाई आया था। तभी से वह है अपने ननिहाल में रुका हुआ था। सुबह 8 बजे भोला वंशकार अपने मामा के लड़के यश कुमार वंशकार के साथ महुअर नदी में नहाने गया हुआ था। नहाते वक्त भोला वंशकार ने नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। जबकि भोला को यश ने पहले ही नदी का पानी गहरा होने के बारे में बता दिया था।

लेकिन भोला ने यश की बात नहीं मानी और नदी में छलांग लगा दी। ओर वह नदी के भीतर पत्थरों के बीच जा फसा जिसके बाद भोला पानी में डूब गया। भोला के डूबने की सूचना तत्काल यश ने परिजनों को दी मौके पर पहुंचे, भोला के मामा मायाराम बंशकार ने नदी से ढूंढ कर अपने भांजे भोला का शव बाहर निकाला।

भोला बंशकार को तत्काल करैरा के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने 12 साल के मासूम को मृत घोषित कर दिया। करैरा थाना पुलिस ने 12 साल के बालक के शव को पोस्टमार्टम करा मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है भोला और यश बंशकार को तैरना नहीं आता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!