Press "Enter" to skip to content

24 साल का युवक ट्रेन के आगे कूदा, छाती से दो हिस्सों में कटा / Shivpuri News

शिवपुरी: बीना पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर 24 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक छाती से कटकर दो हिस्से में बंट गया है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर-गुना ट्रैक पर पोहरी रेलवे क्रॉसिंग से 300 मीटर दूर कोलारस की ओर एक युवक दो हिस्सों में कटा मिला। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 से 1 बजे के बीच बीना पैसेंजर गाड़ी गुजरी, उसी दौरान ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।


सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नन्हे उर्फ नन्नेश (24) पुत्र हरिनिवास दांगी निवासी ग्राम संगेश्वर तहसील रन्नौद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कोलारस पुलिस थाने में 22 फरवरी 2023 को युवक के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। नन्हें दांगी जमानत लेने के बाद शिवपुरी शहर में किराए से रहने लगा था और यहां बाइक मैकेनिक का काम सीखने लगा। आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!