शिवपुरी: जिले अमोला थाना क्षेत्र के खेरा गांव में नटनी माता मंदिर पर बकरे का पुजापा में बकरा खाने के निमंत्रण में आए एक गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो घए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमोला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार बदरखा निवासी फूल सिंह जाटव ने रविवार की शाम खैरा गांव की नटनी माता मंदिर पर बकरे का पुजापा रखा था। इस आयोजन में बकरा खाने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था। इसी आमंत्रण में शिलानगर मजरा सीतलपुर के रहने कमलेश जाटव अपने दो भाई कांशीराम और सुनील के साथ बकरा खाने के लिए मंदिर पर गया हुआ था। इसके साथ ही उसी के गांव के रहने वाला नवल सिंह जाटव और भंवर सिंह जाटव भी कार्यक्रम में खाना खाने गए हुए थे।
पहले शराब पी फिर झगड़े
बताया गया है कि दोनों पक्षों ने बकरा पार्टी से पहले शराब अधिक शराब पी ली थी। इसी दौरान दोनों के बीच मंदिर पर पहले मुंहबाद हुआ फिर हल्की झड़प भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने गांव की ओर निकल गए थे। लेकिन गांव पहुंचने के बाद रात करीब 8:30 दोनों पक्ष एक दूसरे से फिर झगड़ लिए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से अन्य परिजन भी इस झगड़े में शामिल हो गए। दोनों में जमकर लाठियां चलीं। झगड़े के बीच-बचाव में पुरुष सहित महिलाएं भी घायल हो गईं।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमोला थाना पुलिस ने नवल सिंह की शिकायत पर काशीराम जाटव, कल्याण जाटव, कमलेश जाटव, सुनील जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध किया है। वहीं कमलेश जाटव की शिकायत पर नवल सिंह जाटव, भवर सिंह जाटव, राजू जाटव, मेहताब जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।

बकरा पार्टी में शराब के नशे में भिड़े दो पक्ष: जमकर चलीं लाठियां, महिलाओं सहित 6 लोग घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment