शिवपुरी: जिले की बदरवास थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता के सुसाइड के बाद 24 घंटे के भीतर पति सहित 6 लोगों पर दहेज हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर करते हुए आरोपी पति, सास-ससुर, दो जेठ और एक जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 1 साल पहले अशोकनगर जिले के मापी-छपराई गांव के रहने वाली 22 साल की ज्योति परिहार की शादी बदरवास थाना क्षेत्र के श्रीपुर चक्र के रहने वाले शिशुपाल परिहार से हुई थी। 25 मई को मई को विवाहिता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। नवविवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए नगद मांगे जाने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत नवविवाहिता के पिता तुलसीराम परिहार निवासी अशोकनगर ने बदरवास थाने में दर्ज कराई थी और आरोपी ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की थी।
बदरवास थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। कोलारस एसडीओपी विजय कुमार यादव के समक्ष मृतिका के परिवार जन ने अपने-अपने बयान दर्ज कराए थे। मृतिका के परिजनों ने बयानों में बताया था कि उनकी बेटी से लगातार उसका पति, उसके दो जेठ एक जेठानी और सास-ससुर 50 हजार रुपए नगद और एक बाइक की मांग को लेकर मारपीट करते रहते थे इसकी वजह से ज्योति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
विवेचना के बाद पुलिस ने मृतिका के पति छोटू उर्फ शिशुपाल परिहार, ससुर घनश्याम परिहार, जेठ मनोज परिहार, जेठ सोनू परिहार और सोनू परिहार की पत्नी (जेठानी) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए सभी छह आरोपियों को नवविवाहिता की मौत के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

नवविवाहिता की मौत का मामला: 24 घंटे के भीतर दहेज हत्या का मामला किया दर्ज, पति सहित 6 गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment