शिवपुरी में कार से आए बदमाशों ने व्यापारी की कार पर हमला कर उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी का मोबाईल छीना और उसमें मौजूद पर्सनल फोटोज वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बदले में 10 लाख रुपए की मांग की। बाद में बदमाश उसे 3 दिन की मोहलत देकर बदरवास के पास घायल हालत में छोड़ गए। उसके पास से सोने की चैन, अंगूठी व अन्य आभूषण लूटकर ले गए। पुलिस ने 4 से 5 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 347, 386 के तहत केस दर्ज किया है। घटना फिजिकल थाना क्षेत्र की है।
न्यू दर्पण कॉलोनी के रहने वाले इशांक पुत्र बैनी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 22 मई की रात मेले में लगाई कपड़े की दुकान बंद कर अपने घर कार से आ रहा था, जहां न्यू दर्पण कॉलोनी में घुसते ही एक सफेद रंग की कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार से 4 से 5 की संख्या में बदमाश उतरे और उन्होंने डंडों से मेरी मारपीट कर दी और कार के कांच तोड़ दिए। इसी दौरान एक बदमाश ने मेरे बाल पकड़कर मुझे गाड़ी से बाहर निकाल लिया और मुझे घसीटते हुए कार में बैठाकर ले गए।
5 लोगों ने मारपीट की, 3 Iphone छीने
फरियादी इशांक मिश्रा ने बताया कि बदमाश मुझे कार से पिछोर और रन्नौद होते हुए बदरवास ले गए। बदमाशों की संख्या 5 थी जो लगातार मेरे साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने मेरे 3 आईफोन छीन लिए और उनके पासवर्ड भी ले लिए है। इस दौरान बदमाशों ने मेरे मोबाइल से फोटो निकाल लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 10 लाख रूपए की मांग करने लगे। जब मैंने कहा कि इतने पैसे मेरे पास नहीं है। मैं अपने पिता से कहकर उन्हें रूपए दिलवा दूंगा, मुझे छोड़ दें। जिस पर बदमाशों ने मुझे तीन दिन की मोहलत देकर कार से घायल अवस्था में नीचे फेंक दिया और मेरे गले में पहनी सोने की चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट व नकदी लूट लिए।
किसी तरह मैं अगले दिन बस में बैठकर शिवपुरी आया और ऑटो में बैठकर घर पहुंचा। इस दौरान व्यापारी ने परिवारजनों को कुछ नहीं बताया। व्यापारी ने बताया कि कुछ समय बाद मेरी पत्नी लक्षिता मिश्रा के नंबर पर व्हॉट्सएप कॉल आया, जिस पर बदमाशों ने कहा कि अभी तक 10 लाख रूपए नहीं भिजवाए हैं। अगर जल्द ही उन्हें रूपए नहीं मिले तो वह उसकी पत्नी के फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे।
बदमाशों की धमकी से मैं काफी डर गया और अपने पिता बैनी प्रसाद मिश्रा को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद हम फिजिकल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इशांक मिश्रा ने बताया कि वह बदमाशों के सामने आने पर उन्हें पहचान लेगा।

व्यापारी का अपहरण: पत्नी के फोटो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रु. मांगे, 3 दिन की मोहलत दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment