Press "Enter" to skip to content

करोंदी कॉलोनी से देशी विदेशी शराब दुकान हटाने के लिए कलेक्टर से महिलाओं ने की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली करोंदी कॉलोनी में स्थित देशी विदेशी मदिरा की दुकान को हटाए जाने के संबंध में महिलाओं ने जिला कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा है जिसमें उन्होंने कलारी को हटाने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार करोंदी कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं ने कलेक्टर को दिया आवेदन बताया कि करोंदी कॉलोनी की मदिरा दुकान बस्ती में बनी हुई है. शराब पीने वाले लोग और असामाजिक तत्वों के लोग आए दिन गाली गलौज कर उत्पात मचाते रहते हैं. महिलाओं व बहन बेटियों का रहना मुश्किल हो रहा है एवं बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है. शराब पीने वाले आए दिन लड़ाई झगड़ा व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. कलारी वाले गरीब आदिवासी परिवार के व्यक्तियों को उधार दारू का एक क्वार्टर देते हैं. व तीन-चार क्वार्टर लिख लेते हैं. उनको शराब पिलाने का आदि बना रहे हैं. इसलिए आदिवासी परिवार एवं अन्य बस्ती के लोग चाहते हैं. कि यहां से करोंदी कॉलोनी बस्ती से देशी विदेशी शराब की दुकान हटाया जाना अति आवश्यक हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!