शिवपुरी: कूनो नेशनल पार्क में लाई गई आशा नाम की मादा चीता की ट्रेकिंग में लगी टीम को डकैत समझकर टीम के साथ पोहरी थाना क्षेत्र के बुड़ाखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने मारपीट कर दी गई। ग्रामीणों ने ट्रेकिंग टीम के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रैकिंग टीम ने इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई है। पोहरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार काफी दिनों से कूनो नेशनल पार्क में लाई गई मादा चीता आशा नेशनल पार्क क्षेत्र से बाहर घूम रही है। मादा चीता आशा की सतत निगरानी के लिए एक टीम 24 घंटे ट्रैक करने में लगी हुई। गुरुवार रात पोहरी थाना क्षेत्र के बुड़ाखेड़ा गांव में ट्रेकिंग टीम मादा चीता आशा की लोकेशन ट्रैस करने पहुंची थी।
रात करीब 12:30 बजे ट्रैकिंग टीम को ग्रामीणों ने डकैत समझते हुए उन्हें भगाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। फायर के बाद भी ट्रैकिंग टीम नहीं भागी तो ग्रामीणों ने चारों ओर से घेर कर उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। ट्रैकिंग टीम पोहरी थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।
इधर, ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में ट्रैकिंग टीम के सदस्य उन्हें मवेशी चोर समझ में आए थे। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहने हुए थे। पूछने पर भी उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया था, इसी के चलते गलतफहमी यह सब हो गया।
केस दर्ज करवा गया
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि पोहरी थाना क्षेत्र के बुढ़ाखेड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा ट्रैकिंग टीम के साथ मारपीट की गई है। शासकीय वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई है। इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज करा दी गई है।

चीता को ट्रैक कर रही वन बिभाग की टीम को डकैत समझकर पीटा, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment