Press "Enter" to skip to content

स्कूल के बाथरूम में लटका मिला शव, बाइक वापस ना मिलने से खफा था मृतक / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक को चाचा द्वारा छीनी गई बाइक वापस नहीं मिली तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।


शासकीय स्कूल के बाथरूम में लगाई फांसी

रन्नौद थाना क्षेत्र के टोकनी गांव का रहने वाला अनेक सिंह पारदी पुत्र धनक सिंह (30) पिछले आठ दिनों से रामपुर गांव में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रुका हुआ था। अनेक सिंह की पत्नी ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसका पति सोते से उठकर स्कूल की ओर चला गया। सुबह स्कूल के बाथरूम में वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

चाचा को थप्पड़ जड़ा तो भतीजे की छीनी बाइक

अनेक सिंह की पत्नी ने बताया कि मैं और पति अनेक सिंह बच्चों के साथ झांसी के रहने वाले चाचा बसलाल पारदी के यहां 15 दिन पहले गए थे। उसी समय चाचा ने शराब पीकर मेरे पति के साथ गाली गलौच कर दी थी। इसी बात पर मेरे पति ने चाचा को थप्पड़ मार दिया था। दोनों के बीच हुए झगड़े में चाचा ने हमारी बाइक रख ली थी। तभी से मेरा पति बाइक वापस लाने की जिद पर अड़ा हुआ था और चाचा बाइक लौटाना नहीं चाहता था। इसी बात से खफा होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!