Press "Enter" to skip to content

गांव की बेटी मेघा ने किया भौंती का नाम रोशन गणित संकाय से जिले में पाई दूसरी रेंक / Shivpuri News

शिवपुरी: कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भौंती क़स्बे की बेटी मेघा साहू पुत्री नरेन्द्र साहू ने मेघा की इस सफलता से पूरे क़स्बे में हर्ष की लहर दौड़ गयी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेघा ने गवरमेंट हायर सेकंडरी स्कूल भौंती से शिक्षा प्राप्त कर गणित संकाय से 12बी में 94.60% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया.
मीडिया को जानकारी देते हुए मेघा ने बताया कि दिन में 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी उसकी इस सफलता के पीछे उनके घरबालो का भी सहयोग रहा. आगे चलकर मेघा PSC की तैयारी करना चाहती हैं.
मेघा की इस सफलता के लिए सम्पूर्ण साहू समाज सहित पूरे भौंती के लोगों उनके मित्रों व सभी पत्रकार बंधुओ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!