Press "Enter" to skip to content

पत्थर की खदान से निकला ट्रक पलटा: एक की मौत, दर्जन भर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बम्हारी थाना अंतर्गत डोंगरी खदान के पास बुधवार की शाम हादसा हो गया। पत्थर की खदान से ले जा रहे एक पत्थर-फर्सी से भरा हुआ ओवरलोड ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक युवक मौत हुई है, जबकि दर्जन भर लोग गंभीर घायल है। घायलों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार डोंगरी खदान (पत्थर की खदान) से एक ट्रक पत्थर की फर्सी भरकर खदान से बुधवार की शाम करीब 6 बजे शिवपुरी आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ओवरलोड होने के चलते खदान से कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। इस हादसे में एक 19 साल के दीपक पुत्र सुरेश प्रजापति निवासी सुभाषपुरा की मौके पर ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घायलों में कमलेश बघेल, लक्ष्मण गुर्जर, राकेश प्रजापति, लाखन परिहार, मुकेश प्रजापति, मंगल परिहार, सुरेन्द्र सिकरवार, बारेलाल प्रजापति, रामसेवक प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, महेन्द्र परिहार व कल्लूराम बघेल निवासी जिला शिवपुरी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडीकल कॉलेज भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!