शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में पुराने चुनावी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया.इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले वहीं दोनों तरफ से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया.झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही एक दूसरे पर लाठियां भांजते नजर आए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही इस झगड़े में दोनों पक्षों से 1दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं.बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर बलवा सहित मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुराने चुनावी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा:
जानकारी के अनुसार भगवानसिंह उर्फ बंटी यादव उम्र 35 वर्ष निवासी सांपरारा का अपने पड़ोसी बृजमोहन यादव से सरपंची के चुनाव पर से विवाद चल रहा था.भगवान सिंह यादव के परिवार ने बृजमोहन को वोट नहीं दिये थे जिस कारण वह सरपंची का चुनाव हार गया था तब से ही बृजमोहन और भगवान सिंह यादव के परिवार में विवाद चल रहा था.इसी चुनावी विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाईं और पथराव किया.इस मारपीट में 1 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए.जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया.
दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस:
बैराड़ थाना प्रभारी टीआई नवीन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ बलवा सहित मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया है.पुलिस ने एक पक्ष के फरियादी भगवान सिंह यादव की रिपोर्ट पर से 21 लोगों के खिलाफ जबकि दूसरे पक्ष के फरियादी बृजमोहन यादव की रिपोर्ट पर से 11 खिलाफ केस दर्ज किया है.

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment