शिवपुरी से सैनिटरी पेड बनाने वाली कंपनी लगभग 1800 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर उनके करोड़ों रुपए लेकर कुछ दिन पहले भाग गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ARTIST CSV9 कंपनी के मालिक चंद्रशेखर वर्मा पुत्र पन्नालाल वर्मा निवासी महोबा उत्तर प्रदेश के खिलाफ 420सी सहित 406,409 आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इधर, धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं में क्रोध बढ़ता ही जा रहा है। आज महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के मालिक चंद्रशेखर वर्मा के ओर से एक महिला सहित एक पुरुष शिवपुरी पहुंचे थे। जिन्होंने अपने आप को सुप्रीम कोर्ट का वकील होना बताया था। जिसकी भनक धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं लो लग गई थी। गुस्साई महिलाओं ने दिल्ली से लोगों की खींचतान कर दी। मामले की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से आये लोगों को महिलाओं के चंगुल से जैसे-तैसे से छुड़ाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
एजेंट से मिलने पहुंच गए थे वकील
बताया गया है कि दिल्ली से एक महिला और पुरुष वकील शिवपुरी पहुंचे थे। वह सीधे फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाले ARTIST CSV9 कंपनी के अतुल नाम के एजेंट से मिलने पहुंच गए थे। इस बात की भनक जैसे ही महिलाओं को लगी तो मौके पर काफी महिलाएं एकत्रित हो गई, और दिल्ली से आए वकीलों की खींचतान कर दी। काफी देर तक फतेहपुर क्षेत्र में बवाल मचा रहा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और उन्हें अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां दिल्ली से आए वकीलों ने बताया वह इस केस की जानकारी जुटाने आए थे। यह हमारा पेशा है वहीं महिलाओं का कहना था कि वकील आरोपी को जमानत पर छुड़ा ले जाएंगे। इसके बाद हमें कुछ भी हाथ नहीं लगेगा।
कोतवाली प्रभारी की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
धोखाधड़ी करने वाले चंद्रशेखर वर्मा के वकील के शिवपुरी पहुंचने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके चलते धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं ने कोतवाली के सामने डेरा डाल लिया। महिलाओं का कहना था कि आरोपियों को जमानती नहीं मिलनी चाहिए। उन्हें पहले पुलिस गिरफ्तार करे और उनके पैसे दिलवाए। इस बीच कोतवाली में वकीलों और पीड़ित महिलाओं का पुलिस द्वारा आमना-सामना भी करवाया गया। महिलाओं का पुलिस से कहना था कि वकीलों से आरोपियों का पता पूछे और उन्हें गिरफ्तार करें। घंटों चले ड्रामे के बाद कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने महिलाओं को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया। तब कही जाकर मामला शांत हुआ। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि पुलिस लगातार आरोपियों की तालाश में जुटी हुई है।

महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के वकील पहुंचे शिवपुरी, कई घंटों चला ड्रामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment