शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भटौआ गांव में एक किसान के घर में आग लग गई। आगजनी के इस घटना में किसान के घर में रखे दो लाख साठ हजार नगदी सहित घर मे रखा क्विंटलों अनाज घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
भटौआ गांव के रहने वाले किसान राजाराम जाटव ने बताया कि मैं और मेरा परिवार अपने खेत मे कच्चे मकान में रहते है। मंगलवार की शाम में और मेरा परिवार घर के पीछे प्याज के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 6 बजे हमारे घर के कमरों से आग की लपटें उठती दिखाई दी थी। हम सभी भाग कर मौके पर पहुंचे तो घर के तीन कमरों में आग की लपटें उठ रही थी। चारों कच्चे कमरे में घास-फूंस के छपरे वाली छत डली थी। इसी लिए आग और तेजी से भड़क गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की
बता दें कि आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण एक जुट होकर उस पर काबू पाने करने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने मिलकर बोरवेल के पानी सहित मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं गांव के रहने वाले शेरा सरदार ने दवा छिड़काव की मशीन से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक कमरों के रखा सामान जलकर राख हो गया।
नोटों की गड्डी भी जली
राजाराम जाटव ने बताया कि आगजनी की इस घटना में घर मे रखें 2 लाख 60 हजार रुपए जलकर खाक हो गए। यह पैसे मैंने पास में बन रहे मकान की छत डलवाने के लिए कर्जा कर उठाए थे। इसके अतिरिक्त कमरों में 20 क्विंटल गेंहू, 12 क्विंटल मसूर, 8 क्विंटल सोयाबीन भरा था। पूरा अनाज जलकर राख हो गया।
राजाराम ने बताया कि चारों कमरों में रखे फ्रिज, कूलर, टीबी, अलमारी, कपड़े, कुछ गहने और पहनने और ओढ़ने बिछाने के कपड़े जलकर राख हो गए। आगजनी की इस घटना में मुझे लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। प्रशासन से मैनें मदद की गुहार लगाई है।

किसान के घर में आग लगी: गृहस्थी का सामान और नोट की गड्डियां जलकर राख हुईं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment