Press "Enter" to skip to content

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: ग्वालियर ले जाते समय एक की मौत, चार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले इंदार थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने से हो हुई। भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत शिवपुरी से ग्वालियर लव जाते वक्त हो गई। वहीं चार बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई है। चारों घायलों का उपचार शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंगलवार की शाम 6 बजे के लगभग खतोरा-पीरोंठ गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास घठित हुआ। जहां देवरी गांव के रहने वाले तीन युवक कान्हा यादव पुत्र महेंद्र यादव (18), रामकुमार यादव पुत्र नन्ने यादव (20) और शैलेंद्र यादव पुत्र धर्मवीर यादव (21) भागवत कथा के कार्यक्रम से बापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से दो मजदूर चंद्रभान परिहार और नरेंद्र परिहार बाइक पर सवार होकर अपने गांव बगोड़िया लौट रहे थे।

जहां दोनों बाइक आपने-सामने से टकरा गईं। हादसे में घायल हुए पांचों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हादसे में गंभीर घायल हुए कान्हां यादव को बीती रात जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया था। लेकिन कान्हां यादव ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!