शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के वेरगवां गांव में कुछ घरों में आग भड़क गई। ग्रामीणों की सूझबूझ ने ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। समय पर पहुंची फायर-ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
बता दें कि वेरगवां गांव से होकर 11/33 केवी बिजली की लाइन गुजरी है। बिजली कि यह लाइन गांव की पेड़ों से टकराते हुए गुजरे हैं। ग्रामीणों की माने तो बिजली के तारों को पेड़ों से दूर करने के लिए पेड़ों की शाखाओं की छटनी करने की कई शिकायतें बिजली कंपनी को दर्ज करा दी गई थीं। इसके बावजूद कंपनी ने सुनवाई नहीं की।
गांव के जगदीश ने बताया कि दोपहर तेज हवा चल रही थी। इसके चलते बिजली के तार आपस मे टकरा गए, जिससे गांव में कई जगह बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अंगारे बरसे, जिससे दो से तीन जगह पर आग भड़क गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही बैराड़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी, जिससे गांव में अलग-अलग जगह भड़की आग पर काबू पा लिया गया।

भड़की आग: ग्रामीणों का आरोप- कई बार शिकायत की, लेकिन नहीं हुई सुनवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- मंदिर से लौट रही महिला से चैन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश झपटकर ले गए सोने की चैन / Shivpuri News<br>
- बैराड़ में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी, ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं 1.25 लाख के सोने के टॉप्स लेकर फरार / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment