शिवपुरी: केंद्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) में आम उपभोक्ताओं के ही नहीं, सरकारी विभागों के 70 करोड़ रुपए भी बकाया हैं। एेसे में विभागीय अधिकारी परेशान हैं क्याेंकि राशि नहीं मिल पाने से विकास योजनाएं अटक रही हैं। सहकारी बैंक पर आरबीआई भी एक करोड़ 35 लाख रुपए अर्थदंड लगा चुकी है। सहकारी बैंक में राशि अटकने से नगर पालिका अधिकारी भी त्रस्त हैं। बार-बार जब ठेकेदारों के विकास कार्यों के भुगतान के एवज में जारी होने वाले नगरपालिका के चेक बाउंस हुए तो सीएमओ ने आपत्ति जताई और कलेक्टर से शिकायत कर रुका हुआ पैसा मांगा।
वहीं सीसीबी के महाप्रबंधक अरस्तू प्रभाकर का कहना है कि भुगतान के लिए हमारे पास पैसा नहीं है, हमने विभाग से बजट मांगा है जो जून तक आने की संभावना है। सहकारी बैंक पर शहरी विकास अभिकरण के ₹39 करोड़ रुपए और सीएमओ नगरपालिका के चार करोड़ रुपए अटके हैं।
ऐसे कई विभाग हैं जिनके कुल मिलाकर तकरीबन ₹70 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। नगर पालिका सीएमओ केशव सिंह सगर ने बताया कि बैंक यदि नपा के 4 करोड़ दे दे तो कई काम तेजी से आगे बढ़ाए जा सकेंगे। वहीं जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने भी कहा कि पंचायत ट्रेनिंग का ढाई करोड़ रुपए सीसीबी पर बकाया हैं। कुल मिलाकर जिन विभागों का पैसा सहकारी बैंक में फंसा हुआ है, उन्हें अपने पैसे के लिए ही परेशान होना पड़ रहा है।
आरबीआई 1.35 35 करोड़ का लगा चुकी है अर्थदंड
पिछले एक साल से बैंक डिफॉल्ट स्थिति में है। आरबीआई भी एक करोड़ 35 लाख रुपए अर्थदंड लगा चुकी है। सीआरआर (कैश रिजर्व रेशियो) मेंटेन करने के लिए ₹15 करोड़ रुपए बैंक में सुरक्षित रखना आवश्यक है ताकि भविष्य में बैंक अर्थदंड से बच सके।
कई बार हमारे चेक बाउंस हो चुके
नगर पालिका के चेक हमने सहकारी बैंक में भिजवाए तो बाउंस हो गए। ऐसा एक बार नहीं, कई बार हो चुका है। इससे नगर पालिका के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को जल्द पैसा देना चाहिए ताकि नगरपालिका की व्यवस्थाएं बेहतर चलें। हम तो अपना जमा पैसा ही वापस मांग रहे हैं।
केशव सिंह सगर, सीएमओ, नगर पालिका, शिवपुरी
जून में बजट मिलने की उम्मीद
हमारा बैंक आर्थिक संकट में हैं। यह बात हम भी जानते हैं और साथी विभाग भी जानते हैं। विभाग से हमने पत्र व्यवहार किया है। हमें आशा है कि जून माह में हमें बड़ा बजट शासन से मिल जाएगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी।
अरस्तू प्रभाकर, महाप्रबंधक, केंद्रीय सहकारी बैंक

सहकारी बैंक में सरकारी विभागों के 70 करोड़ रुपए फंसे, RBI भी लगा चुका 1.35 करोड़ अर्थदंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment