शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाइवे पर एक पोहा से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को पुलिस ने उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर झांसी जिले थाना रक्शा क्षेत्र के सुजवाह गांव का रहने वाला ट्रक का ड्राइवर हल्के यादव पुत्र चंदन यादव ट्रक (UP93CT9115) में पोहा भरकर शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जरगवा शिव होटल के पास ट्रक के ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया। जिससे ट्रक हाइवे नीचे उतरकर पलट गया। बताया गया है कि ट्रक कुछ दूर तक हाइवे पर लहराता भी रहा था इसके बावजूद ड्राइवर की नींद नहीं खुली और ट्रक हाइवे किनारे उतर कर पलट गया। गनीमत रही इस ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता है। दिनारा थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

चलते ट्रक में ड्राइवर को झपकी आने से हाइवे पर लहराते हुए खाया पलटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment