Press "Enter" to skip to content

भतीजा ले भागा लड़की : लड़की पक्ष ने ताऊ पर जानलेवा हमला किया; 7 लोगों पर बलवा की धाराओं में केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के लेवा गांव में एक ग्रामीण पर 7 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घायल का कसूर इतना था कि उसका भतीजा आरोपियों के परिवार की लड़की को लेकर भाग गया था। पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार लेवा गांव का रहने वाला कल्याण धाकड़ आज दोपहर जगदीश धाकड़ के घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के रहने वाले जगदीश धाकड़, लक्ष्मण धाकड़, राधाबल्लभ धाकड़, रिंकू धाकड़, दिलीप धाकड़, राम सिंह धाकड़ और पहलवान धाकड़ एक राय होकर हाथों में लाठी और कुल्हाड़ी लेकर आए और बिना बात किए कल्याण धाकड़ पर टूट पड़े। एक साथ 7 लोगों ने कल्याण पर जानलेवा हमला बोल दिया।

इसी दौरान पहलवान धाकड़ ने कल्याण के सिर में कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कल्याण को अधमरा छोड़ मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। झगड़े के बाद कल्याण धाकड़ को उपचार के लिए कॉलेज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कल्याण धाकड़ का भतीजा विनोद धाकड़ उक्त आरोपी के परिवार की एक युवती को भगा ले गया था। गांव से भागे विनोद और युवती का कोई भी सुराग नहीं लग रहा था। परिवार के लोग इसी बात से नाराज थे और उन्होंने कल्याण धाकड़ पर जानलेवा हमला बोल दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!