Press "Enter" to skip to content

बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे युवक के सामने अचानक आ गई गाय, युवक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिला अस्पताल से आ रही हैं. जहाँ घायल युवक का उपचार जारी हैं. चाचा के लड़के की बारात में शामिल होकर युवक लौट रहा था तभी बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने के कारण हादसा घटित हो गया.

जानकारी के अनुसार विनोद आदिवासी पुत्र दयाराम आदिवासी उम्र 22 साल निवासी देहरदा गणेश चाचा के लड़के की बारात में शामिल होने सुनाज गया हुआ था. तभी वापस अपने घर देहरदा गणेश लौट रहा था. सुनाज चक्क के पास बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने के कारण बाइक फिसल गई. और विनोद घायल हो गया. 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. जहां घायल युवक का इलाज जारी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!