Press "Enter" to skip to content

किसानों को मिली फसल विक्रय की राशि, कृषकों ने खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का किया आभार व्यक्त / Shivpuri News

शिवपुरी: खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को पत्र लिखा एवं फोन पर चर्चा कर अवगत कराया कि विकासखण्ड शिवपुरी के ग्राम कोटा एवं विलोकलां में संचालित गेहूं खरीदी केन्द्र पर किसानों ने अपना गेहूं विक्रय किया जिसकी राशि का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और जल्द किसानों के भुगतान कराने के निर्देश भी दिए।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर शिवपुरी ने शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर किसानों के खातों में फसल विक्रय की राशि उनके खातों में पहॅुचा दी है, इससे किसानों में काफी खुशी है। कई किसानों के यहां शादी है एवं कई किसानों को अपने घरेलू खर्चे के लिए राशि की आवश्यकता थी, जो अब वह अपनी आवश्यकतायें समय पर पूर्ण कर सकेंगे। किसानों ने भी खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!