Press "Enter" to skip to content

IPL के सट्टे ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग: युवक ने फांसी लगाई, मैच में हार गया था रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव में आज दोपहर एक 26 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सुमेला गांव का रहने वाला सुरेन्द्र यादव पुत्र दुर्गेश यादव 2 बहनों के बीच इकलौता भाई था। सुरेंद्र की शादी 6 साल पहले हुई थी और अब सुरेंद्र के बेटियां भी है। बताया गया है कि सुरेंद्र को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने की आदत पड़ गई थी। सुरेन्द्र कुछ पैसे भी आईपीएल मैच पर सट्टा खेलकर हार गया था।

बताया गया कि आज सुरेंद्र के मोबाइल पर सट्टे में हारे पैसों की मांग की गई थी। संभवत इसी के चलते सुरेंद्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि मृतक के मोबाईल को जब्त किया गया है, जिसमें पैसों के लेनदेन का जिक्र है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयानों और मोबाईल से निकली जानकारी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!