Press "Enter" to skip to content

गाने पर डांस करने बाले प्रभारी प्राचार्यों का डांस वायरल, कमिश्नर ने दोनों किए निलंबित / Shivpuri News

शिवपुरी: डब्बू अंकल की तरह मय से मीना से ना साकी से…, गाने पर महिला प्राचार्य और पुरुष प्राचार्य का डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान दोनों प्राचार्य के डांस करने और फिर वीडियो वायरल होने पर कमिश्नर ग्वालियर ने दोनों को निलंबित कर दिया है। दरअसल सरकारी शिक्षकों के लिए सीसीएलई प्रशिक्षण रखा गया था।


शासकीय उत्कृष्ट स्कूल करैरा में शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने मनोरंजन साउंड सिस्टम पर गाने बजाने शुरू कर दिए। प्रभारी प्राचार्य संगीता मांझी ने मय से मीना से ना साकी से…, वाले गाने पर सीहोर स्कूल की प्रभारी प्राचार्य संजीव अग्रवाल ने भी नाचना शुरू कर दिया। यही नहीं डांस के दौरान एक और शिक्षिका भी कुछ देर के लिए आईं और आखिर में गर्ल्स स्कूल नरवर के प्रभारी प्राचार्य भी शिक्षिका के संग डांस करते हुए देखे जा रहे हैं।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उमावि करैरा जिला शिवपुरी में सीसीएलई गतिविधि में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीसीएलई की चल रही ट्रेनिंग के दौरान शिक्षको द्वारा किये जा रहे अभद्र डांस का वीडियों वायरल होने के कारण शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी से 18 मई को प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। सीहोर स्कूल की प्रभारी प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षिका संगीता मांझी को निलंबित किया है। शिक्षिका को बीईओ कार्यालय शिवपुरी अटैच कर दिया है।

जबकि गर्ल्स हासे स्कूल नरवर के प्रभारी प्राचार्य संजीव अग्रवाल को भी निलंबित कर बीईओ कार्यालय शिवपुरी अटैच किया है। निलंबन आदेश में अश्लील डांस का उल्लेख करते हुए विभाग की छवि धूमिल करने का उल्लेख किया है। उधर इस डांस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!