शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र में राजस्थान के झालावाड़ से मजदूरी करने आई एक महिला के पति ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना लगी। पुलिस ने महिला के पति सहित 10 युवकों पर धारा 151 के तहत केस दर्ज किया है। सभी को जेल में बंद किया है।
बताया गया है कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी लेकिन महिला, पति की प्रताड़ना से तंग आकर घर से भाग गई थी, यहां उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसी के चलते पहला पति उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाना चाहता था। राजस्थान के झालावाड़ जिले की 20 साल की कौशल्या तवर पत्नी कालू तवर ने बताया कि डेढ़ साल पहले मेरी शादी कालू तवर के साथ हुई थी। मेरा पति शादी के बाद से ही मेरे साथ मारपीट करने लगा। इस बीच मेरी मुलाकात झालावाड़ के रहने वाले सुरेश तवर से हो गई थी। शादी के कुछ माह बाद ही में सुरेश तवर के साथ गुजरात भाग गई थी और वहीं उसके साथ मजदूरी करने लगी थी, इसी दौरान मैंने सुरेश तवर से शादी कर ली थी।
पहले पति को लग गया था पत्नी का सुराग
कौशल्या ने बताया कि मैं और मेरा पति 10 दिन पहले शिवपुरी में कुआं खोदने आए थे। यह बात मेरे पहले पति को लग गई। आज मेरा पति और अन्य लोग आए और मुझे जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और मेरे पहले पति के चंगुल से छुड़ा लिया।

दूसरे पति के साथ पत्नी को देख पहला पति गुस्साया: खींचकर साथ ले जाने लगा, पति सहित 10 गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment