Press "Enter" to skip to content

सफारी कार से कर रहे थे शराब तस्करी 20 पेटी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी की कोलारस पुलिस ने सफारी कार से देशी शराब की 20 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दोनों शराब तस्कर शिवपुरी के किसी आबकारी ठेकेदार के लिए तस्करी कर रहे थे।


कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि आज दोपहर अमरपुर तिराहा कोटा फोरलेन रोड पर शराब की तस्करी होनी है। सूचना मिलते ही अमरपुर तिराहा कोटा फोरलाईन रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेक किया गया था। कुछ देर बाद शिवपुरी की तरफ से फोरलेन क्रॉस होकर अमरपुर रोड पर एक सफारी गाडी क्रमांक यूपी 65 एके 7484 आती दिखी, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया लेकिन एक युवक सफारी से उतरकर खेतों के रास्ते भागने लगा लेकिन भागते वक्त वह गिरकर घायल हो गया, जिसे पकड़कर पूछताछ की।

उसने अपना नाम पंकज राय पुत्र रामस्वरूप राय उम्र 28 साल निवासी ग्राम वीरा थाना भौंती जिला शिवपुरी का होना बताया। सफारी में बैठे दूसरे युवक ने अपना नाम श्रीकृष्ण धाकड़ पुत्र चम्पालाल धाकड उम्र 43 साल निवासी मनियर का होना बताया। पुलिस ने जब सफारी के गेट खोलकर उसे चेक किया तो कार में शराब की पेटियां थी। पुलिस ने देशी शराब की 20 पेटी कीमत एक लाख रूपए को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने शराब तस्करों के पास से 6 लाख की कीमत की एक सफारी कार को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!