शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर हाईवे पर दौड़ते ट्रक से कोरियर के कई पैकेट चुका कर ले गए। इस बात की भनक ड्राइवर को तक नहीं लग पाई। बाद में पता चलने पर ट्रक ड्राइवर ने चोरी की शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के रहने वाले इकबाल खान पुत्र नसीर खान उम्र 36 साल में मिनी कंटेनर क्रंमाक एमपी 04जीबी6479 में एक्प्रेसबीज ओनलाईन पार्सल कम्पनी के पार्सल भरकर 9 मई को भोपाल से शाम से ग्वालियर के लिए निकला था। कंटेनर में करीब पार्सल के 186 पैकेट (बैग) रखे हुए थे।
ड्राइवर के अनुसार उसने रात करीब 11.30 बजे बदरवास थाना क्षेत्र के खजूरी हाईवे रोड पर एक ढाबे पर चाय पीने के लिए ट्रक खड़ा किया था। तब कंटेनर के गेट का ताला लगा हुआ था। इसके बाद होटल से कंटेनर चलाकर टोल टैक्स पूरनखेडी कोलारस पहुंचा। जहां मैने देखा कंटेनर के पीछे का ताला टूटा हुआ था। अंदर चेक किया तो कंटेनर में रखे बैग की संख्या कम दिख रही थी। चोरों ने चलते कंटेनर से महज 20 किलोमीटर की दूरी के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
इसके बाद मैंने ग्वालियर जाकर पार्सल के बैग गिनाए जहां 186 बैग में से 22 बैग नहीं मिले। जिन्हें खजूरी हाईवे रोड से पूरन खेडी टोलटैक्स के बीच हाईवे रोड पर चलते कंटेनर का लोक तोडकर चुरा लिया गया। उन पार्सल के पैकेटों की कीमत लगभग 95 हजार रूपए के लगभग है। चोरी पार्सलों के दस्तावेजों के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है। बदरवास थाना पुलिस ने चलते कंटेनर से चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर दौड़ रहे कंटेनर से चोरी: करीब 90 हजार रूपए का सामान चोरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment