शिवपुरी में एक दुल्हन सड़क हादसे का शिकार हुए अपने जेठ की जान बचाने पति के साथ ससुराल से पहले जिला अस्पताल पहुंच गई। बताया गया है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई कराकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दूल्हे के भाई की बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन ने डोली बनी कार को वापस घटनास्थल पर भेज दिया। जहां से वह घायल जेठ सहित दो अन्य रिश्तेदारों को अपनी कार में बैठा कर जिला अस्पताल ले पहुंची। जहां तीनों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के बरकटु गांव के रहने वाले शिवा आदिवासी पुत्र नंदलाल की बारात शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पाडरखेड़ा गांव पहुंची थी। बुधवार को शिवा अपनी दुल्हन सजनी की विदा कराकर लौट रहा था। बारात में शामिल दूल्हे का बड़ा भाई वीरेंद्र आदिवासी, दूल्हे के ताऊ का लड़का दिनेश आदिवासी और किरपान आदिवासी भी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

बिदाई के बाद ससुराल की जगह अस्पताल पहुंचे दूल्हा दुल्हन, जानिए मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment