Press "Enter" to skip to content

माता-पिता के बीच सो रहा 4 माह का बच्चा रात में गायब, हौदी में उतराता मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी: मायापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में 4 माह के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई है। दरअसल रात में बच्चा माता-पिता के बीच सो रहा था और अचानक गायब हो गया। बुधवार की तड़के हैंडपंप की हौदी में बच्चे का शव उतराता मिला। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक भूरा (0.4) पुत्र मंगल आदिवासी निवासी ग्राम दुर्गापुर का बुधवार की सुबह 5 बजे हैंडपंप की हौदी में शव उतराता मिला। नवजात भूरा आदिवासी का शव घर से 200 मीटर दूरी पर मिला है। पिता मंगल आदिवासी का कहना है कि मंगलवार की रात 10 बजे बच्चे को बीच में सुलाकर पत्नी सहित सो गया था।

रात 2 बजे नींद खुली तो देखा कि भूरा गायब है। परिवार वालों को जगाकर बच्चे को ढूंढना शुरू किया और सुबह 5 बजे हौदी में पैर दिखाई दिए। हौदी से निकाला तो भूरा का शव निकला। पिता का कहना है कि घर में गेट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने रातों रात बच्चे को दबें पांव उठा लिया और हौदी में डुबो आया। चार माह के बच्चे को हौदी में किसने डुबोया, पुलिस विवेचना में सामने आएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!