शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में अनियमितता ना रहे। इस पर एसडीएम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। कोलारस एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने कोलारस क्षेत्र में विक्रेताओं पर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसडीएम मोती लाल अहिरवार ने बताया कि पहले दुकानों से गायब राशन की पूर्ति राशन खरीद कर की जा रही है। जिन उचित मूल्य दुकानों के भौतिक सत्यापन में राशन कम पाया गया था। जिस पर विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए और सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि अनियमितता की जाएगी तो संबंधित की चल अचल संपत्ति की जानकारी एकत्रित कर संपत्ति कुर्क कर नीलामी की जाएगी। अनियमितता करने वाले के विरुद्ध खाद्यान्न का गबन करने पर भारतीय दंड संहिता और मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
कार्यवाही शुरू होते ही समिति प्रबंधक और विक्रेता गायब किए गए अनाज की पूर्ति बाजार से खरीद कर कर रहे हैं और शपथ पत्र भी दे रहे हैं कि कमी पाए गए राशन की पूर्ति करेंगे। आज दो उचित मूल्य दुकानों महिला बहुउद्देशीय सह संस्था रन्नौद द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान रन्नौद विक्रेता वीरेंद्र भदौरिया प्रबंधक सुमन भदौरिया और शासकीय उचित मूल्य की दुकान मोहनपुर विक्रेता हरवीर कलावत एवम प्रबंधक रमेश जाटव द्वारा 200 कुंटल गेहूं दुकानों पर स्टॉक में लाकर रखा गया है। एसडीएम कोलारस ने बताया कि राशन विक्रेताओं के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

SDM की कार्रवाई: राशन की पूर्ति कर रहे विक्रेता, सम्पत्ति कुर्क करने की तैयारी में प्रशासन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment