शिवपुरी: जनपद के इंदरगढ़ ग्राम पंचायत के निवासी करीब 50 ग्रामीणों ने कलेक्टर से सहायक सचिव की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि सहायक सचिव ने फर्जी तरीके से शौचालय सहित सड़क निर्माण कार्य एवं अन्य निर्माण कार्यों का भुगतान निकाल लिया है लेकिन न ही गांव में निर्माण कार्य कराए गए हैं और न ही शौचालय का भुगतान हितग्राहियों को दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत इंदरगढ़ में साल 2015 से साल 2021 तक किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया। कार्यों की गुणवत्ता घटिया किस्म की रखी गई है। अनेक निर्माण कार्यों का भुगतान निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने आज कलेक्टर से सहायक सचिव की आधा दर्जन से भी ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें लिखित रूप से दर्ज कराई हैं।
1. शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंदरगढ़ में दिवस ब्लाक लगाए जाने के नाम पर 70 हजार रु निकाल लिए गए, लेकिन स्कूल में पेवर ब्लॉक नहीं लगाई गई।
2. शासकीय प्राथमिक विद्यालय नाक में बाउंड्री वॉल के नाम पर 9 लाख रु निकाल लिए गए लेकिन बाउंड्री वॉल नहीं कराई गई।
3. इंदरगढ़ गांव में नदी पर रपटा निर्माण कार्य गुणवत्ता हींन किया गया, निर्धारित मापदंड के आधार पर कार्य नहीं कराते हुए राशि निकाल ली गई।
4. सुभाषपुरा से ठाकुर बाबा मंदिर तक 3 किलोमीटर एवं तीन पुलिया का निर्माण कार्य किया गया, जिसकी गुणवत्ता घटिया किस्म की है, साथ ही मापदंड के अनुसार भी नहीं बनाई गई, इसकी भी राशि निकाल ली गई।
5. सीटीआर तालाब निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार किया गया।
6. कास्ता वाला तालाब का कार्य किए बिना ही भुगतान निकाल लिया गया।
7. ग्राम इंदरगढ़ में हल्लु के घर से पप्पू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य किया गया इसकी राशि निकाली गई।
8. ग्राम इंदरगढ़ में हैंडपंप से शांति धाम तक सीसी रोड का निर्माण किया गया इसका घटिया निर्माण करते हुए राशि निकाली गई।
9. इंदरगढ़ पंचायत में लगभग 75 ऐसे हितग्राही हैं जिनके शौचालय का भुगतान हितग्राहियों को नहीं दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह सभी कार्य भ्रष्टाचारी सहायक सचिव नरेंद्र धाकड़ के द्वारा की गई है। कलेक्टर ने साल 2015 से 2021 के बीच हुए निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें, इसी की शिकायत लेकर ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे थे।
ग्राम पंचायत इंदरगढ़ के सहायक सचिव नरेंद्र धाकड़ का कहना है कि उक्त कार्य पूर्व सरपंच बेताल सिंह जाटव के द्वारा कराए गए थे। वर्तमान में पदम सरपंच है। सभी निर्माण कार्यों को व्यवस्थित और गुणवत्ता पूर्वक कराया गया। साथ स्वीकृत हुए शौचालय का भुगतान भी सभी हितग्राहियों के खाते में पहुंचाया जा चुका है। ग्रामीणों को भड़काया गया है कि ग्रामीणों के सभी आरोप निराधार हैं।

सहायक सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप: कलेक्टर से बोले- जांच कराकर कार्रवाई करो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment