शिवपुरी: शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली थींम रोड पर लगाई गई रैलिंग को चोरों ने चोरी कर लिया था। अब तक चोर थींम रोड के कई हिस्सों में लगी हुई लोहे की रेलिंग को चुराकर ले गए थे। आज सिटी कोतवाली पुलिस ने रेलिंग चुराने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों की निशानदेही से शहर के बड़ौदी क्षेत्र के रहने वाले एक कबाड़ी के पास से चोरी की रैलिंग को भी बरामद किया है।
कैबिनेट मंत्री की विशेष निगरानी में बनी थी थींम रोड, सीएम भी कर चुके तारीफ
बता दें कि शहर के डाली गई थींम रोड क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विशेष रूप से अपनी निगरानी में डलवाई थी। इस थींम रोड पर सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा गया था। इसकी तारीफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच से कर चुके हैं।
पकड़े गए चोर
कोतवाली प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने सूचना के बाद रैलिंग चोरी करने वाले छोटू आदिवासी पुत्र पप्पू आदिवासी उम्र 23 साल, बलवीर आदिवासी पुत्र बादामी आदिवासी उम्र 35 साल, आसाराम आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी बडौदी के सहराने के रहने वाले है।
यह तीनों चोर थीम रोड से रैलिंग चुराकर बडौदी के रहने वाले गयाजीत नाम के कबाड़ी वाले को बेच देते थे। पुलिस ने कबाड़ी का काम करने वाले गयाजीत के पास से चार रेलिंगों को बरामद कर कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थीम रोड की सुंदरता बिगाड़ने वाले चोर गिरफ्तार, कबाड़ी गयाजीत सहित तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment