शिवपुरी: जिले के कोलारस जनपद के सेमरी गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने मंगलवार शाम कोलारस कस्बे के जगतपुर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। गुस्साएं ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें 6 माह से राशन नहीं मिला है, जबकि वह संबंधित अधिकारियों के पास कई शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद आज दिनांक तक किसी ने भी सुनवाई नहीं की है। इसी के चलते आज उनके द्वारा कोलारस कस्बे के जगतपुर चौराहे पर जाम लगा दिया है। हालांकि कोलारस एसडीएम की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटा दिया।
विधायक सहित जनसुनवाई की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई
सेमरी गांव के रहने वाले वीरेंद्र जाटव ने बताया कि राशन नहीं मिलने की अब तक कई शिकायतें जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कराई है, इसके बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। आज फिर एक बार सभी ग्रामीण एकत्रित होकर जनसुनवाई सहित कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के यहां पहुंचे थे जहां राशन दिलाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों को जनसुनवाई सहित विधायक से उचित आश्वासन नहीं मिला था। इसी के चलते ग्रामीणों ने आज एकजुट होकर कोलारस कस्बे के जगतपुर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया था।
सेमरी गांव के रहने वाले महेश जाटव का कहना है कि कंट्रोल के संचालक संजीव यादव निवासी ग्राम सेजवारा द्वारा सेमरी गांव के दर्जनों ग्रामीणों को छह माह से राशन वितरित नहीं किया। राशन की दुकान संचालक के द्वारा 6 माह के राशन की जगह 2 माह के राशन देने की बात कही जा रही है। इसकी कई शिकायतें दर्ज कराई गई, इसके बावजूद भी कोई भी सुनवाई हुई।
ग्रामीणों द्वारा लगाई गई चक्का जाम की सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर एसडीएम से इसकी शिकायत दर्ज कराने की बात कही तब कहीं जाकर ग्रामीण एकजुट होकर कोलारस एसडीएम मोती लाल अहिरवार से मिले एसडीएम मोती लाल अहिरवार ने दुकान संचालक पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने सड़क से जाम को हटाया।
कलेक्टर से बोली महिलाएं- 5 किलोमाटर दूर से लाना पड़ता है पानी
इधर दूसरी तरफ गर्मी आते ही जल संकट गहराने लगा है। बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत धामनटूक की आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर से जनसुनवाई में गुहार लगाई है।
महिलाओं का कहना है कि उनके मोहल्ले में न ही पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली की। उन्हें करीब 5 से 7 किलोमीटर दूर जाकर पानी भर कर लाना पड़ता है, जबकि उनके गांव में दूसरे कुएं भी है लेकिन ग्रामीण उनके कुएं से पानी नहीं भरने देते हैं इसीलिए हमें गांव से बाहर जाकर पानी लाना पड़ता है। मवेशियों के लिए पानी की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं इससे कई मवेशी प्यासे मर चुके हैं।
महिलाओं ने कहा कि गांव के सरपंच ने एक कुआं खुदवाया था, जिसे भी अधूरा छोड़ दिया गया है जबकि उसकी राशि निकाली गई है। आदिवासी मोहल्ले के कई परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अगर कलेक्टर पंचायत में हस्तक्षेप कर गांव में पानी की व्यवस्था करा दें तो उन्हें समस्या से निजात मिल जाएगी।
धामनटूक गांव की सचिव राम कुमार कुशवाह का कहना है कि आदिवासी मोहल्ले में एक कुआं पूर्व सरपंच के समय में खुदवाया था लेकिन जलस्तर कम होने के कारण उसका पानी सूख गया है, साथ ही आदिवासी मोहल्ले में आंगनवाड़ी के पास एक हैंडपंप है, उसकी पानी की मोटर खराब हो चुकी है। पीएचई विभाग को मोटर बदलवाने के लिए अवगत करा दिया गया है।

चक्काजाम: 6 महीन से नहीं मिला राशन, दूसरी तरफ कलेक्टर से आदिवासी महिलाएं बोलीं 5 KM दूर से लाते है पानी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment