Press "Enter" to skip to content

पत्नी को ससुराल लेने पहुंचा पति, रास्ते में ससुर ने कर दिया एक्सीडेंट, दामाद का एक पैर हुआ खराब / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरोद में एक पति अपनी पत्नी को लेने पहुंचा. जहां ससुर द्वारा उसे बुलाया गया था. लेकिन ससुर ने रास्ते में ही दामाद का एक्सीडेंट कर दिया. इसके बाद बाइक में टक्कर से दामाद का एक पैर खराब हो गया.

जानकारी के अनुसार छोटू रजक पुत्र राजहेत रजत निवासी गाजीगढ़ तहसील पोहरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने ग्राम बड़ोद तहसील पोहरी गया हुआ था, और ससुर द्वारा उसे बुलाया गया था. लेकिन रास्ते में ही मोटरसाइकिल से ससुर द्वारा एक्सीडेंट कर दिया गया. जहां बाइक में टक्कर मार दी और दामाद का एक पैर पूरी तरह खराब हो गया.

15 जनवरी 2023 को ससुर बहादुर द्वारा एक झूठी रिपोर्ट करा दी गई. जिसके बाद बहादुर रजक ने उचित कार्रवाई की मांग की है. और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. वहीं उसने बताया कि ससुर ने कहा है कि बेटी से झूठी शिकायत करवा दूंगा एवं पत्नी को वह नहीं पहुंचा रहा है. बहादुर रजक ने उचित कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!