शिवपुरी में एक शराबी पति की जिद के चलते मजदूरी करने गई उसकी पत्नी सहित आठ अन्य मजदूर महिलाओं की जान आफत में पड़ गई। बताया गया है कि शराबी पति अपनी पत्नी को लेने लोडिंग से उसके कार्य स्थल पर पहुंच गया था, जहां से वह अपनी पत्नी सहित अन्य मजदूर महिलाओं को लोडिंग वाहन में बैठा लाया और रास्ते मे लोडिंग वाहन को पलटा दिया। इस घटना में शराबी ड्राइवर की पत्नी सहित अन्य 8 मजदूर महिला घायल हो गई। सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती पुरानी शिवपुरी की रहने वाली रचना धानुक ने बताया वह शादियों में पूड़ी बेलने की मजदूरी का काम करती है। मैं और अन्य कॉलोनी की मजदूर महिलाओं के साथ ग्राम भावखेड़ी में आयोजित शादी में पूड़ी बेलने की मजदूरी करने के लिए रविवार की शाम गई हुई थी।
रचना ने बताया मेरा पति नरसी धानुक जो लोडिंग चलाने का काम करता है, बीती रात मेरे पति ने शराब पी कर मुझे फोन लगाया था और भावखेड़ी गांव लेने आने की जिद करने लगा। इसके बाद वह मुझे लेने भावखेड़ी पहुंच गया। जहां से वह मुझे और मेरे साथ मजदूरी करने गई महिलाओ को लोडिंग में बैठा लाया। लौटते वक्त मेरे पति ने लोडिंग को पलटा दिया। जिससे हादसे में हम सभी 9 मजदूर महिलाएं घायल हो गई। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

शराब के नशे में लोडिंग वाहन पलटाया, पत्नी सहित आठ महिलाएं घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment