शिवपुरी: मई का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहा तो दूसरे सप्ताह में तापमान काफी ऊपर तक आ गया। अब तीसरे सप्ताह में तापमान गिरना फिर से शुरू हो गया है। रविवार को धूल भरी आंधी चली और सोमवार की दोपहर को आसमान में बादल छाने लगे। इस कारण अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। शिवपुरी शहर का सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम पारा 44.2 डिग्री व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
चौबीस घंटे में अधिकतम पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। जबकि न्यूनतम पारे में भी मामूली गिरावट आई है। बता दें कि रविवार की रात 10:30 बजे अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ देन के लिए आंधी चली, फिर सोमवार की दोपहर से आसमान में बादल छाना शुरू हो गया। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई है।
इस साल सीजन में 13 मई को सबसे अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों से अधिकतम पारा 44 डिग्री पार चल रहा था जो सोमवार को 43 डिग्री के नीचे चला गया हे। वहीं अधिकतम पारा 9 मई से 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। अब 16 व 17 मई को शिवपुरी जिले में बूंदाबांदी के आसार हैं जिससे पारा नीचे आ सकता है।

रात में धूल भरी आंधी, दोपहर में बादल आने से पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे आया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment