शिवपुरी: हम नई जगह पर काम नहीं कर सकते। हमें पुरानी जगह पर जाने दो। हमारा सारा धंधा चौपट हो गया है। न ग्राहक मिल रहे हैं और ना ही हम रोजी-रोटी कमा पा रहे हैं, कैसे तो हम अपना खर्चा निकालेंगे और कैसे बच्चों का पालन कर सकेंगे। इसलिए हमें पुरानी जगह पर ही सामान विक्रय करने की अनुमति दो। वरना हम भूख हड़ताल करने मजबूर होंगे। यह चेतावनी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच फल ठेला चालकों ने दी। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि वह चिह्नित जगह पर जाकर व्यवसाय करें उन्हें वहां पर उपभोक्ता अवश्य मिलेंगे।
दरअसल यातायात विभाग और नगरीय प्रशासन द्वारा ट्रैफिक सुधार के चलते ठेला चालकों को मुख्य बाजारों से हटाकर अन्य जगह शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में ठेला कारोबारी चाहते हैं कि उन्हें पुरानी जगह मिले जबकि प्रशासन चाहता है कि वह जगह मुक्त रहे ताकि यातायात यहां से सुगमता से हो सके और शहर की आबोहवा भी अच्छी रहे।
लंबे अरसे से इन जगहों पर ठेले लगा रहे ठेला चालक जहां नई जगह पर जाने तैयार नहीं है। वही सोमवार को उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया और मांग करते हुए कहा कि उन्हें पुरानी जगह पर ही शिफ्ट किया जाए, वरना भूख हड़ताल और आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। अब इस संबंध में सीएमओ नगर पालिका को निर्णय लेना है कि वह किस तरह से इन ठेला कारोबारियों की व्यवस्था बनाएंगे।

ठेले बाले बोलें हमें पुरानी जगह दो, मांग नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment