Press "Enter" to skip to content

6 साल की मासूम को ट्रैक्टर जे कुचला, मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत, पेड़ के नीचे सो रही थी मासूम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव में एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पेड़ के नीचे सो रही 6 साल की मासूम को कुचल दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


थाना तेंदुआ क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा के रहने वाले विजय पुत्र रामकिशन आदिवासी उम्र 27 साल ने बताया कि मैं और गांव के अन्य मजदूर प्याज खोदने की मजदूरी करने ग्राम सेसई के रहने वाले सतीश रावत के कृषि फार्महाउस पर करीब 10-15 दिन पहले आए हुए थे। हमारे साथ हमारे बच्चे भी आए हुए थे। सोमवार की शाम 5 बजे में और अन्य मजदूर कृषि फॉर्म हाउस पर प्याज खोदने का काम कर रहे थे। मेरी 6 साल की बेटी बेचो पेड़ के नीचे सो रही थी।

इसी दौरान फार्महाउस के मालिक सतीश रावत का बेटा अजय रावत तेज रफ्तार में जोन डियर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 33एडी 2891 को लाया और मेरी बेटी को कुचल दिया। मेरी बच्ची बेचो के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!