Press "Enter" to skip to content

रात से लापता ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला, मौत का कारण अज्ञात / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे के पास मुंगावली चौराहे के पास एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ राहगीरों ने देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करैरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने युवक की शिनाख्त श्योपुरा के रहने वाले रामनिवास कुशवाह के रूप में की है। मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि राम निवास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ड्राइवरी का काम करता था वह रात से लापता था। सोमवार को करैरा थाना पुलिस ने सूचना दी थी कि मेरे भाई का शव मुंगावली चौराहे के पास एक पेड़ पर लटका हुआ है। मेरे भाई ने फांसी किन कारणों से लगाई यह भी उंसे पता नहीं है। करैरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!